Sonbhadra news : अधजली अवस्था में कनहर नदी में मिला कंकाल, पुलिस की मौजूदगी में अवशेष को दफनाया
कनहर नदी में अधजली अवस्था मे कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंच ने बारीकी से जांच पड़ताल की।

sonbhadra
4:14 PM, October 5, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह कनहर नदी में अधजली अवस्था मे कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंच ने बारीकी से जांच पड़ताल की।
थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र के अनुसार, जांच में प्रथम दृष्टया पता चला कि हाल ही में किसी परिवार द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया गया था। कनहर नदी में अचानक पानी बढ़ने के कारण अधजला अवशेष बहकर नदी में आ गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अधजली कंकाल के अवशेष को दफन कराया।




