Sonbhadra News : विषैले जंतु व सर्पदंश से 24 घण्टे में छह लोग अचेत
क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर बीते चौबीस घंटो मे बालिका समेत छह लोग सर्पदंश व विषैले जंतुओं के काटने से अचेत हो गए। चिंगोरी गांव निवासी शालू को रास्ते चलते समय पैर में सर्प ने डस लिया।

sonbhadra
9:22 PM, July 4, 2025
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो पर बीते चौबीस घंटो मे बालिका समेत छह लोग सर्पदंश व विषैले जंतुओं के काटने से अचेत हो गए। चिंगोरी गांव निवासी शालू को रास्ते चलते समय पैर में सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। सिलथम गांव की पूनम घर से बाहर जा रही थी। उस दौरान उनके पैर मे चीतर विषैले जंतु ने काट लिया। तेंदुई गांव की वंदना घर में काम कर रही थी, पैर में विषैले जंतु ने काट लिया जिससे तबियत बिगड़ गई। पड़वनिया की रहने वाली बालिका राधिका को पैर मे सर्प ने डस लिया। उसकी हालत खराब हो गई। रामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप कुमार मौर्य को राह चलते समय सर्प ने पैर में डस लिया। कलवारी क्षेत्र के अमदहा गांव की रहने वाली प्रियंका को घर में काम करते समय हाथ में किसी विषैले जंतु ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उन सभी के स्वजन उन सभी को अचेतावस्था मे घोरावल क्षेत्र के नि:शुल्क जड़ी बूटी के वैद्य देवधारी की कुटिया में भर्ती कराए, जहां पर उपचार हुआ। बताया गया कि सभी की हालत में सुधार है।