जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने इन बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनावी व्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें बीएलओ की भूमिका निर्णायक होती है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी चयनित बीएलओ द्वारा समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया गया है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में विधानसभा में 27 नवंबर को शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ इन्द्रमणि शिक्षामित्र, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) 2026 बुध संख्या 138-402-ओबरा विधानसभा, बीएलओ सुनीता देवी शिक्षामित्र, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) 2026 बूथ संख्या 257-401-राबर्ट्सगंज विधानसभा, बीएलओ सोमलता शिक्षामित्र, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) 2026 बूथ संख्या 128-401-राबर्ट्सगंज विधानसभा, बीएलओ मुहम्मद सिद्धीकी शिक्षामित्र, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) 2026 बूथ संख्या 354-403-दुद्धी विधानसभा। बीएलओ आशुमिश्रा पंचायत सहायक, पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) 2026 बूथ संख्या 184-401-राबर्ट्सगंज विधानसभा और बीएलओ ओम प्रकाश पंचायत सहायक, पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) 2026 बूथ संख्या 248-401-राबर्ट्सगंज विधानसभा के हैं।