Sonbhadra news : रेलवे रामलीला में सीता हरण की लीला का मंचन
रेलवे रामलीला मंच पर आठवें दिन सूर्पणखा की नाक-कान काटने, खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया।

sonbhadra
6:32 PM, October 18, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। रेलवे रामलीला मंच पर आठवें दिन सूर्पणखा की नाक-कान काटने, खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सीता हरण के प्रसंग पर महिलाओं की आंखें नम हो गईं और परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
लीला के माध्यम से धर्म की रक्षा, मर्यादा पालन और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अहमद, महफूज आरिफ, दीनदयाल सिंह, बबलू सोनी, दिव्य विकास सिंह, सुरेश गर्ग, संतोष सिंह, रमेश सोनी, अमर शर्मा, सुरेश जायसवाल, पिंटू जायसवाल और आशीष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन संजय चेतन ने किया।




