Sonbhadra News : अवैध कफ सिरप तस्करी मामले में एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी, पश्चिम बंगाल से हैंडलर गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

news-img

sonbhadra

1:09 PM, March 19, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनंद चौबे (संवाददाता) 

० शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड से बांग्लादेश तक तस्करी के नेटवर्क का सोनभद्र एसआईटी टीम ने किया पर्दाफाश

० तस्करी गैंग का हैंडलर हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार

सोनभद्र । जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318 (4), 338, 336(3), 340 (2), 61(2) (क) बीएनएस एवं धारा 21 (C), 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सोनभद्र पुलिस की एसआईटी टीम द्वारा अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी प्लाट नं0 276 व 03, गट नं0 4, पटेल नगर, चिकलथाना, थाना चिकलथाना, जनपद औरंगाबाद (महाराष्ट्र) को दिनांक 16.03.2026 को थाना क्षेत्र लिलुआ, हावड़ा सिटी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची से फेंसाडील कफ सिरप की तस्करी बंग्लादेश तक कराता था। उक्त नशीले कफ सिरप को ट्रकों के माध्यम से अपने ड्राइवरों द्वारा बिहार के पूर्णिया तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूंचबिहार बॉर्डर तक भेजवाता था, जहां से उक्त टकों को बांग्ला भाषी चालकों द्वारा बांग्लादेश तक ले जाया जाता था। इस तस्करी के गैंग में अधिकतर लोग बांग्ला भाषी है, क्योंकि बांग्लादेश तक इस नशीले कफ सीरप फेंसाडील की तस्करी के गैंग द्वारा काम करने में बांग्ला भाषियों के सम्मिलित होने से आसानी रहती है।

उसने बताया कि पूर्णिया (बिहार) के थाना मारंगा, वायसी व सरसी क्षेत्र में उसके गैंग में कार्यरत ड्राइवर - अमीन, फिरोज, सुमेर शेख, (निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र), आदिल (निवासी उत्तर प्रदेश) एवं वसिम को रांची में कफ सिरप तस्करी के दौरान ट्रक सहित पकड़ा जा चुका है जो वर्तमान में पूर्णिया एवं रांची जेल में निरुद्ध हैं, जिनमें से एक अभियुक्त सुमेर शेख की जमानत तस्करी गिरोह द्वारा कराई गई है।

अभियुक्त ने यह भी बताया कि तस्करी गिरोह सुनियोजित तरीके से कार्य करता है, जिसमें ड्राइवरों को निर्देश दिया जाता है कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी व सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे। इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमानत हेतु कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है।

इसी क्रम में 15 मार्च को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में गिरोह के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी, जिसमें तस्करी के दौरान पकड़े गए ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक सहायता (ईद के अवसर पर) देने हेतु लगभग ₹1,00,000/- की धनराशि प्राप्त होनी थी।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम : 

01. निरीक्षक सदानन्द राय प्रभारी निरीक्षक ओबरा जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)

02. उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)

03. मु0आ0 प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)।

04. मु0आ0 मनीष सिंह एसओजी टीम जनपद सोनभद्रा

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.