Sonbhadra News : रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बहनों को मिला तोहफा, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित हुए नियुक्ति पत्र
रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर ब्लॉक सभागार नगवां में एक भावुक और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर ब्लॉक सभागार नगवां में एक भावुक और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख श्री आलोक सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने में आप सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा और सेवा भाव से समाज के कल्याण में अपना योगदान देंगी।इस पावन अवसर पर हमारी सभी नव नियुक्त आंगनबाड़ी बहनों से मिल कर उनसे रक्षा सूत्र बंधवा कर उनका अमूल्य स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।
विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने रक्षाबंधन के पूर्व लगातार देश की आधी आबादी मातृ-शक्ति के लिये लगातार उपहार लेकर आ रही है। एक तरफ़ प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय समेत उनके स्वास्थ और दुर्घटना बीमा की व्यवस्था, 60 साल के ऊपर की सभी महिलाओं को आजीवन रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा और आज रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आप सभी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देकर विशेष उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि आज जो सैकड़ों बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा है उससे हम लोग अभिभूत हैं।ये रक्षा सूत्र जीवन भर आप सभी के सुख, शांति, समृद्धि और सुरक्षा के लिये कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
नियुक्ति पत्र पाकर चयनित बहनों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।इसे रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से बहनों के लिए एक बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने किया। वहीं खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों और आंगनबाड़ी बहनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब उपस्थित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मुख्य अतिथि विधायक जी एवं विशिष्ट अतिथि प्रमुख जी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट और रक्षाबंधन की खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी,मनोज जायसवाल, पन्नालाल पासवान,मंडल अध्यक्ष लक्षनदेव खरवार,महेश खरवार,देवी सिंह,मुराली सिंह पटेल, महेश पटेल,ओम प्रकाश जायसवाल,तहौव्वर अंसारी, सुनील जायसवाल, कविता, नीतू, मंजू, पूनम, शिवाजी, अमरेश यादव, युगलेश पटेल, अजय पनिका, पिंटू जायसवाल, अशोक सिंह समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।