Sonbhadra News : एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों के कलाई पर बाँधा रक्षासूत्र
विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय की बहनों ने थाना विंढमगंज पहुँच थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों को बाँधा रक्षासूत्र

सोनभद्र
9:40 PM, August 27, 2026
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामपानी, विंढमगंज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा संचालित एकल विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे बहनों ने आज दोपहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा समेत समस्त दरोगा व दीवान को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर तिलक, रक्षा सूत्र बांधकर व मिष्ठान खिलाकर भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने कहा कि हम प्रशासनिक व्यवस्था में लगे हुए लोगों को क्षेत्र में ही वाहनों के द्वारा रक्षाबंधन का पर मनाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। आज थाने पर बहनों ने आकर के हम प्रशासन के लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन का संदेश दिया। परंतु आगामी शुक्रवार को प्रशासन के लोग इलाके में बहनों की रक्षा व सुरक्षा के लिए भ्रमण करते हुए अगर दिख जाते हैं तो उन्हें रोक करके रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा के लिए वचनबद्ध अवश्य करेंगे। इस मौके पर आचार्य अंगद, शिवनाथ, दिनेश, अजय, महेंद्र प्रसाद सहित बहन सुनीता देवी, कबूतरी देवी, रिंकू देवी, संध्या देवी, अनीता देवी, सोनी देवी, प्रियांशी देवी, गीत देवी, जूही देवी, ललिता देवी, मीना देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




