Sonbhadra News : सिंगरौली डकैतीकांड का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
घटना के दौरान विरोध करने पर दुकानदार के सिर पर फायर कर दिया, जिससे दुकान संचालक गोली लगने से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मोटरसाइकिलों से फरार हो गए।

sonbhadra
5:18 PM, September 18, 2026
- कंचन ज्वेलर्स में हुई थी डकैती
- सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । सोनभद्र पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। मध्य प्रदेश के जयंत, सिंगरौली में कंचन ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ में एक बादमश को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के जनपद सिंगरौली के थाना विन्ध्यनगर क्षेत्र में बजरंग कॉम्पलेक्स, जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स की दुकान में 6 बदमाश पिस्टल व कट्टा लेकर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान संचालक व मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर धमकाते हुए मोबाइल फोन छीन लिए और सोने-चांदी के आभूषण व नकद लूट लिए। घटना के दौरान विरोध करने पर दुकानदार के सिर पर फायर कर दिया, जिससे दुकान संचालक गोली लगने से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मोटरसाइकिलों से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग शुरू की गई।
इसी क्रम में दिनांक 18 सितंबर यानी शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जयंत, सिंगरौली में सर्राफा दुकान में हुई डकैती में शामिल 2 व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से पिपरी की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा, थाना शक्तिनगर, थाना पिपरी व एसओजी टीम द्वारा बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़ के आसपास डी-प्लाट रोड, डिबुलगंज में चेकिंग की जा रही थी।
कुछ समय बाद अपाचे पर सवार 2 संदिग्ध आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों तेज गति से भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, लेकिन बदमाशों ने फिर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें रोशन कुमार स्वीपर (25) पुत्र विजय राम, निवासी शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, घायल होकर मौके पर गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश राहुल स्वीपर, निवासी स्वीपर बस्ती अनपरा जंगल की ओर भागने में सफल रहा।
पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। इस संबंध में थाना अनपरा पर *मु0अ0सं0-191/2026 धारा 109, 317(3) BNS व 3/25/27 Arms Act* में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि 17 सितंबर की शाम वह अपने 5 अन्य साथियों के साथ 2 अपाचे मोटरसाइकिलों से कंचन ज्वैलर्स, जयंत पहुंचा था। कुल 6 लोगों ने दुकान में घुसकर कर्मचारी को गोली मारकर सोने के आभूषण व नकदी लूटी थी।
पुलिस ने डकैती में प्रयुक्त दोनों अपाचे मोटरसाइकिलें भी लूटी हुई थीं - सफेद रंग की अपाचे अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया है। लूट में उसके हिस्से में ₹50,000/- नकद एवं सोने के आभूषण को बरामद कर लिया गया है। आए थे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर 7 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना शक्तिनगर, भवनाथपुर (गढ़वा), रंका (गढ़वा) व विन्ध्यनगर (सिंगरौली) शामिल हैं।
बरामदगी का विवरण -
- 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर
- 02 अदद खोखा कारतूस .32 बोर
- 01 अदद सोने का टॉप्स
- 01 अदद सोने का कान का सूई-धागा
- 01 अदद सोने का ईयर रिंग
- 01 अदद सोने का मंगलसूत्र का लॉकेट
- 01 अदद की-पैड मोबाइल फोन
- 01 अदद सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, बिना नम्बर प्लेट
- ₹50,000/- नगद
_बरामद सोने के आभूषणों पर कंचन ज्वैलर्स के टैग लगे हुए पाए गए।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम -
1. प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना अनपरा
2. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, थाना शक्तिनगर
3. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, एसओजी टीम सोनभद्र
4. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी




