Sonbhadra News : शार्ट सर्किट से खपरैल के मकान में लगी आग,लाखों का नुकसान
ग्राम पंचायत मुड़ीसेमर में एक रिहायशी मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

sonbhadra
6:02 PM, January 23, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र )। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडिसेमर ग्राम पंचायत में खान टोला पर आज दोपहर वाशिंग मशीन का मोटर गर्म होकर जलने के कारण घर के वायरिंग में आग लग गई जिसके कारण मकान मालिक नसीम अहमद पुत्र अलाउद्दीन का खपरैल का मकान समेत जीविकोपार्जन हेतु रखा सामान जलकर राख हो गया।पास पड़ोस से सटे घरों में आग न फैले इसके लिए मोटर चलाकर पानी से आग को बुझाया।
मौके पर मौजूद शाहरुख खान ने बताया कि आज दोपहर में नसीम अहमद पुत्र अलाउद्दीन के खपरैल का रिहायशी मकान में अचानक वाशिंग मशीन से धुआं उठने लगा जिसके कारण घर में लगे बिजली हेतु वायरिंग शॉर्ट सर्किट होने से आग निकालकर खपरैल के मकान में पकड़ लिया ।आग की लपट वधुआं उठता देख पास पड़ोस के लोग दौड़े तब तक खपरैल का मकान समेत घर में रखें अन्य वास्तु जलकर राख हो गई।
आनन फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोटर व समरसेबल चलकर मकान से सटे अन्य घरों में आग न पकड़ ले इसके लिए बुझाया गया। अब मकान मालिक के पास रहने के लिए सिर्फ एक ही रूम बचा है आगजनी से लाखों रुपए की क्षति हुई है।




