Sonbhadra News : स्वच्छता अभियान के दावे को झटका, कृष्णशिला वर्कर्स क्लब के सामने कचरे का अंबार
स्वच्छता अभियान को लेकर दावे तो तमाम नेता व कंपनियां करती है लेकिन जमीनी तस्वीर दावे से कहीं अलग है।तस्वीरों में दिख रहा कचरे का ढेर कृष्णशिला क्षेत्र स्थित 'वर्कर्स क्लब' के मुख्य द्वार के सामने का ह

sonbhadra
8:14 PM, September 6, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । स्वच्छता अभियान को लेकर दावे तो तमाम नेता व कंपनियां करती है लेकिन जमीनी तस्वीर दावे से कहीं अलग है । तस्वीरों में दिख रहा कचरे का ढेर कृष्णशिला क्षेत्र स्थित 'वर्कर्स क्लब' के मुख्य द्वार के सामने का है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर सप्ताह में दो बार बाजार लगता है। बाजार समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में प्लास्टिक थैलियां और जैविक कचरा सड़क किनारे ही छोड़ दिया जाता है। नियमित और त्वरित उठान न होने के कारण यह कचरा फैलता है, जिससे न केवल दुर्गंध फैल रही है बल्कि मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार लगने के बाद अगर समय पर डस्टबिन और सफाई की स्थायी व्यवस्था कर दी जाए तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। लेकिन क्लब में जो भी कार्यक्रम होता है उसका कचरा व बाजार के दुकानदारो के लापरवाही के कारण यहां लगातार कचरा जमा हो रहा है।




