Sonbhadra News : लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर में व्यक्ति की मौत से हड़कम्प, मृतक की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप
रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढौली चौक पर स्थित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर में एक व्यक्ति की मौत के बाद हड़कम्प मच गया ।

sonbhadra
7:41 PM, September 11, 2026
- पत्नी का 4 घण्टे बिठाये रखने का आरोप
- पेट दर्द को लेकर अल्टसाउंड कराने पहुंचा था मृतक
शांतनु कुमार
सोनभद्र। रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढौली चौक पर स्थित लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर में एक व्यक्ति की मौत के बाद हड़कम्प मच गया । मृतक की पत्नी का आरोप है कि उनके पति की हालत गंभीर थी वावजूद इसके डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर ने लगभग 4 घंटे तक बिठाये रखा और अंत में उनकी हालत बिगड़ गई तो वह अंदर ले गए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी ।
घटना के बाद डॉक्टर ने शव को गेट के बाहर ले जाने को कहा । इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुड़ गई मृतक की पत्नी का कहना है कि वह बिल्ली मारकुंडी की रहने वाली है और पति के पेट दर्द की समस्या को लेकर लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची थी, जहां 12:00 बजे उन्होंने फीस जमा कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि पेट दर्द से परेशान उनके पति लगातार कराह रहे थे, उनकी स्थिति देखकर वे कई बार डॉक्टर से गुहार भी लगाई लेकिन डॉक्टर ने अनदेखा कर दिया और आखिरकार लगभग 4:30 बजे उनकी मौत हो गई । मृतक की पत्नी का आरोप है कि यदि उनके पास समय नहीं था तो उन्हें अन्यत्र भेज देना चाहिए था। वही लक्ष्मी डायग्नोस्टिक के डॉक्टर एस एन सिंह का कहना है कि उनके यहां नंबर से अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं, यदि मरीज गंभीर था तो उन्हें पहले किसी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि मरीज रेफर होकर नहीं आया था बल्कि वह स्वयं अपनी जांच कराने पहुंचा था । एक सवाल के जबाब में डायग्नोस्टिक केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि वह पूरे दिन लगभग 30 से 40 मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते हैं और एक मरीज पर 40-45 मिनट लगता है।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि यदि एक डॉक्टर 70-75 लोगों का अल्ट्रासाउंड करता है तो उसकी विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा होता है, वहीं दूर दराज से आने वाले मरीजों को भी परेशान होना पड़ता है।




