Sonbhadra News : रेनुकूट में धूमधाम से निकली शिव बारात

महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में रविवार को पूर्वांचल श्रीराम सेना एवं शिवभक्तगण समूह द्वारा शिवबारात धूमधाम से निकाली गयी।

news-img

sonbhadra

9:25 PM, February 15, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

मनोज बर्मा(संवाददाता) 

रेणुकूट (सोनभद्र)। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में रविवार को पूर्वांचल श्रीराम सेना एवं शिवभक्तगण समूह द्वारा शिव बारात धूमधाम से निकाली गयी। खाड़पाथर से निकली बारात रेणुकूट मुख्य बाजार होते हुए पिपरी तक गयी। बारात में शामिल लोग बैंड बाजे और डीजे की धुन पर नाचते और झूमते रहे। खाड़पाथर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुआ जुलूस मुर्धवा मोड पर पहुंचा जहां भगवान शिव की पूजा की गई। बारात में सबसे आगे आतिशबाजी करते हुए लोग चल रहे थेl इसके बाद सबसे आगे भगवान शंकर का रथ चल रहा था।उसके पीछे भगवान शिव की तीन मूर्तियों की झांकियां चल रही थी। बारात में एक खुले ट्रेलर पर तांडव करते हुए कलाकारों की लाइव झांकी भी रही। बारात में तमाम लोग भूत-प्रेत, पिशाच समेत तमाम अन्य रूप धारण कर नाचते गाते चल रहे थेl पूरे रास्ते अबीर और फूलों की बरसात भी जुलूस पर होती रही। हर हर महादेव एवं जय श्रीराम के नारे से पूरा नगर गूंज उठा। तीन दिन पहले ही जहां नगर के घरों को 25 हजार भगवा रंग के झंडों से पाट दिया गया था वहीं बारात में जमकर आतिशबाजी भी की गई। जगह-जगह बारातियों को रोककर नाश्ता और जलपान भी कराया गया,मुख्य मार्ग के किनारे स्थित पटरियों पर व भवनों की छतों पर से हजारों लोगों ने जुलूस को देखा यह जुलूस दोपहर 3 बजे खाड़पाथर से निकल कर देर शाम पिपरी चौराहे पर पँहुंचा। जहां पर शिव विवाह एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सुबह से ही प्रशासन ने रेलवे स्टेशन से लेकर खाड़पाथर मोड़ तक सड़क पर पानी का छिड़काव भी कराया। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।पिपरी सर्किल के क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय, पिपरी के प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी संजय सिंह दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.