रमेश यादव (संवाददाता )दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बा स्थित वन विभाग के अतिथि गृह से शुक्रवार की सुबह शिव गुरु परिवार एवं वन विभाग के कर्मियों ने वृक्षारोपण करने हेतु जागरूकता रैली निकाला और लगभग एक हजार फलदार एवं छायादार पौधों को सभी शिव गुरु शिष्याओ को वितरण किया।जागरूकता रैली वन विभाग के गेस्ट हाउस से मां काली मंदिर तिराहा तक निकाली गई एवं लोगों को पौधारोपण हेतु विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया।यह जागरूकता रैली वन विभाग एवं शिव गुरु परिवार के कैलाश गुप्ता एवं रामानुज दुबे गुरुजी के संयुक्त तत्वाधान में कस्बे मे निकाली गई।इस दौरान रामानुज दुबे ने बताया कि शिव गुरु परिवार की नीलम माता के 72 वे जन्म दिवस को लेकर माता के नाम पेड़ लगाने की जो मुहिम पूरे प्रदेश में चल रही है, उसी क्रम में हम सभी शिव गुरु शिष्य अनुयायियों के द्वारा शिव गुरु परिवार के महा गुरु स्वामी हरेंद्र जी की पत्नी माता नीलम के नाम पर 1000 पौधे दुद्धी वन क्षेत्राधिकार गर्जन राम के द्वारा दिया गया है, जिन्हें शिव शिष्या अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जागरूकता रैली समाप्त होने उपरांत जमीन पर लगाएंगे,उन्होंने यह भी कहा है कि हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में कई पेड़ लगाने चाहिए, जिससे कि पर्यावरण का संतुलन बना रहे और समय-समय पर मौसम का लाभ मिल सके,वही यह भी कहा कि पौधा लगा लेना बहादुरी नहीं है उस पौधे को सुरक्षित व संरक्षित करना भी अत्यंत आवश्यक होता है, जिससे कि वह पौधा या वृक्ष मजबूत होकर लोगों को छाया या फल, औषधि एवं ऑक्सीजन आदि दे सके।वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राम ने बताया कि शिव गुरु परिवारों के द्वारा 1000 पौधे की मांग की गई थी,जिसे हमारे वन कर्मियों के द्वारा देकर पौधे लगाने हेतु जनजागरूकता रैली भी कस्बे में निकाली गई.
इस मौके पर वन दरोगा रमेश गुप्ता माधव, अनिल सिंह,अशोक मौर्या( चौकीदार) सहित शिव गुरु शिष्य संजू देवी, मीना देवी,देवंती देवी,रजवंती देवी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l