Sonbhadra News : दो मार्च से शतचंडी महायज्ञ राम कथा का आयोजन
विकास खंड नगवां के वैनी बाजार में खेल मैदान पर 2 मार्च से हो रहे श्री शतचंडी महायज्ञ और राम कथा की तैयारी को लेकर हुई बैठक में आयोजन समिति ने कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

sonbhadra
4:21 PM, February 5, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवां के वैनी बाजार में खेल मैदान पर 2 मार्च से हो रहे श्री शतचंडी महायज्ञ और राम कथा की तैयारी को लेकर हुई बैठक में आयोजन समिति ने कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
वैनी खेल मैदान पर बुधवार को हुई बैठक में सर्वजीत सिंह को शर्व सम्मति से समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुनः दी गई उसके पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कि गयी जिसमें बताया गया कि 2 मार्च से 1001कन्याओ ,महिला श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा खलीयारी रामसरोवर तालाब से चलकर गाजे बाजे एवं झांकी के साथ वैनी स्थित यज्ञ मंडप पर पहुंचेगी तीन मार्च से प्रतिदिन 11 मार्च तक सतचंडी महायज्ञ एवं पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज द्वारा राम कथा का आयोजन किया जाएगा वहीं रात्रि में मथुरा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन होगा यज्ञ की समाप्ति 12 मार्च को प्रत्येक वर्ष के पश्चात सामूहिक विवाह एवं भंडारे के साथ होगी इस मौके पर समिति के संरक्षक ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह,पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, मनोज जायसवाल, संजय सिंह, महेंद्र सिंह मुरारी पटेल, मनोज दूबे राजेश चौरसिया, रमन सिंह धीरेन्द्र पटेल, उमाकांत पांडेय प्रदिप जायसवाल संदिप जायसवाल,अनिल सिंह देवी सिंह विजय पटेल राधेश्याम तीवारी, महेश पटेल विनय पटेल शिवम् पटेल अनील केशरी सहित दर्जनों लोग मोजुद रहे




