Sonbhadra News : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस का शर्मनाक करतूत, वीडियो वायरल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या की यह तस्वीर आज भी यह बताती है कि देश भले आजाद हो गया लेकिन कई लोग गरीब को आज भी गुलाम ही समझते हैं।

sonbhadra
5:28 PM, August 14, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। रावर्ट्सगंज बढौली चौराहे की यह तस्वीर न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि ख़ाकी की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है... स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या की यह तस्वीर आज भी यह बताती है कि देश भले आजाद हो गया लेकिन कई लोग गरीब को आज भी गुलाम ही समझते हैं।
दरअसल बढौली चौराहे स्वर्ण जयंती चौराहे पर एक व्यक्ति सो रहा था। तभी वहाँ, कुछ पुलिस वाले उसे जगाने पहुंचे लेकिन वह नहीं उठा, जिसके बाद पुलिस वालों ने दो लोगों को बुलाकर उस व्यक्ति को नींद में ही लगभग 20 मीटर घसीटते हुए फ्लाई ओवर के नीचे कर दिया । किसी ने इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 6 सेकेंड के रिकार्डिंग वीडियो में पुलिसकर्मी के अलावा वे दो लोग भी नजर आ रहे हैं जो व्यक्ति को घसीटते ले जा रहे हैं। हालांकि पूरा घटना क्रम बढौली चौराहे पर लगे सीसीटीवी चौराहे पर कैद हो गया होगा।
मजे की बात यह है कि बढौली पर ट्रैफ़िक पुलिस के अलावा पिकेट भी लगता है लेकिन किसी ने इस घटनाक्रम को नहीं रोका।
बहरहाल इस शर्मनाक घटना को लेकर पुलिस अलाधिकारी क्या एक्शन लेते हैं यह देखने वाली बात है।




