Sonbhadra News : प्रधान पद के उपचुनाव में कसारी से शकुंतला देवी व किचार से प्रभावती विजयी घोषित
चतरा ब्लाक के प्रधान पद के रिक्त पदों पर 6 तारीख को उप चुनाव हुआ था । जिसमें कसारी से शकुंतला देवी व किचार से प्रभावती को विजयी घोषित किया गया ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
◆ दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान की मौत के बाद हुआ था उप चुनाव
रामगढ़ (सोनभद्र) । चतरा ब्लाक के प्रधान पद के रिक्त पदों पर 6 तारीख को उप चुनाव हुआ था । जिसमें गुरुवार को विकासखंड चतरा के सभागार में पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी में मतगणना की गई जिसमें ग्राम पंचायत कसारी से तीन उम्मीदवार मैदान में थे मतगणना में शकुंतला देवी पत्नी मुन्ना को 925 वोट मिले दुसरे नम्बर पर राधेश्याम को 153 वोट व राजू को आठ वोट मिले इस तरह शकुंतला देवी को 772 वोट से विजयी घोषित किया गया ।
ग्राम पंचायत किचार से दो प्रत्याशी मैदान में थे मतगणना के बाद प्रभावती देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश कुशवाहा को 435 मत मिले दुसरे नम्बर पर मनोज बिंद को 404 मत मिले इस तरह से 31 मतों से प्रभावती पत्नी स्वर्गीय रमेश को विजयी घोषित किया गया। दोनों विजयी प्रत्याशियों को एआरओ डॉ अमित पाराशर द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया ।