Sonbhadra News : 36 घंटे में शक्तिनगर पुलिस ने बोलेरो चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
शक्तिनगर थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन चोरी की घटना का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बोलेरो, एक अन्य चोरी की...

sonbhadra
2:45 PM, September 2, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शक्तिनगर थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन चोरी की घटना का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बोलेरो, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की घटना का पर्दाफाश किया।
31 अगस्त को दर्ज हुई थी चोरी की शिकायत -
पुलिस के मुताबिक बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर में कार्यरत विकास पाण्डेय ने 31 अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि कंपनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो को 25 अगस्त की रात करीब 10 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से लगभग 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे वाहन मौके से गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर शक्तिनगर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
सुराग मिलते ही दबोचा गया आरोपी -
जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने अम्बिकेश्वर प्रसाद दुबे पुत्र गीता प्रसाद निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान, थाना माड़ा, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश को 1 सितंबर की रात करीब 10:03 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही और कब्जे से चोरी की बोलेरो के साथ एक अन्य चोरी की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा बोलेरो की नंबर प्लेट बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
ये रहे शामिल -
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, हेड कांस्टेबल दिनेश गौतम और कांस्टेबल अमृतलाल शामिल रहे।




