Sonbhadra News : भीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, बिजली भी दे रहा दगा
अप्रैल का महीना खत्म भी नहीं हुआ कि गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर तो हैं मगर बिजली विभाग की मनमानी के चलते लोग डर कर बिजली का इश्तेमाल कर रहे ह

sonbhadra
5:59 PM, April 28, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । अप्रैल का महीना खत्म भी नहीं हुआ कि गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है । भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर तो हैं मगर बिजली विभाग की मनमानी के चलते लोग डर-डर कर बिजली का इश्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं मगर उनका कहना है कि इस कटौती के वावजूद बिजली बिल पर इसका कोई असर नहीं। भले ही सरकार बिजली सुविधाएं बढ़ाने व बेहतर करने का दावा करती हो मगर लोगों की परेशानी व उनका विरोध इस बात की तस्दीक करती है कि बिजली लोगों की मुसीबत बन गयी है। भीषण गर्मी व लू को देखते हुए प्रशासन ने एडवाईजरी जारी कर कहा है कि जरूरत न हो तो घरों में रहे। लेकिन बिजली के झटके ने लोगों को घरों पर भी रहने नहीं दे रहा ।
तापमान की बात करें तो मंगलवार का अधिकतम तापमान 40.8 है जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 दर्ज किया गया है।
गर्मी को देखते हुए बाजार की पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है । दोपहर में बिल्कुल सन्नाटा पसरा रह रहा है । शाम के समय बाजार में भले ही थोड़ी चहल- पहल देखने को मिल रही है लेकिन पूरे दिन सन्नाटा परसे रहने से दुकानदारी को बड़ा नुक्सान हो रहा है। कई जिलों में तो भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गयी है। लोगों का कहना है कि जब अप्रैल में यह हाल है तो मई-जून में क्या हाल होगा।



