Sonbhadra News : सामूहिक विवाह में 500 से अधिक जोड़े लेंगे सात फेरे
जिले के चारों तहसीलों में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पात्र जोड़ों की शादी कराई जाएगी। पांच सौ से अधिक पात्र जोड़ों की शादी होगी। इसके लिए विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी...

sonbhadra
7:58 AM, November 25, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले के चारों तहसीलों में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पात्र जोड़ों की शादी कराई जाएगी। पांच सौ से अधिक पात्र जोड़ों की शादी होगी। इसके लिए विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
तहसील स्तर पर होने वाले सामूहिक विवाह के लिए अब तक करीब 900 जोड़ों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें पांच सौ से अधिक जोड़े पात्र मिले हैं। पात्र मिले जोड़ो का सामूहिक विवाह सोमवार को राबर्ट्सगंज के डायट परिसर, घोरावल तहसील के कंपोजिट विद्यालय केवली मय देवली, ओबरा तहसील के चोपन खेल मैदान व दुद्धी तहसील के भाऊराव देवरस महाविद्यालय में कराई जाएगी। उरमौरा स्थित डायट परिसर मे शादी के लिए टेंट लगाने का काम पूरा कर दिया गया है। पंडाल व वाहनों के रूकने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि "वैवाहिक बंधन में बंधने वाले पात्र लड़की के बैंक खाते में ऑनलाइन 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इसके साथ ही 10 हजार रुपये मूल्य का सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। यह सामान शासन स्तर से निर्धारित है। छह हजार रुपये टेंट, भोजन आदि पर व्यय होगा। सामूहिक विवाह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।"




