Sonbhadra News : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार की रात्रि राहगीर व मोटरसाइकिल सवार समेत सात लोग घायल हो गए सभी घायलों को उपचार हेतु चोपन सीएचसी ले जाया गया।

sonbhadra
1:27 PM, May 22, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गुरुवार की रात्रि राहगीर व मोटरसाइकिल सवार समेत सात लोग घायल हो गए सभी घायलों को उपचार हेतु चोपन सीएचसी ले जाया गया।
पहली घटना के संबंध में बताया गया कि डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित ओवरब्रिज के पास पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक से टकराकर मोटरसाइकिल सवार समेत दो लोग घायल हो गए । घटना में घायल पैदल यात्री 35 वर्षीय जगरनाथ पुत्र रामकिशुन निवासी कन्हौरा व बाइक सवार 25 वर्षीय राजकुमार पुत्र अज्ञात निवासी रोहनियवा डंडी कोटा को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
वही दूसरी घटना के संबंध में बताया गया कि तेलगुडवा तिराहे पर पैदल सड़क पार कर रहे राहगीर व मोटरसाइकिल सवारों को धक्का मारते हुए अज्ञात बोलेरो वाहन भाग गया। घटना में पैदल सड़क पार कर रहे राहगीर 40 वर्षीय ह्रदय नारायण पुत्र राजकुमार निवासी सलाईबनवा व 60 वर्षीय रामचंद्र पुत्र सुखलाल निवासी धवईडंडी कोटा समेत मोटरसाइकिल सवार अनूप कनौजिया पुत्र राम मूरत नंदलाल पुत्र सोमारु , धर्मेंद्र कुमार पुत्र जय मंगल निवासी डाला चढ़ाई कुल पांच लोग घायल हो गए। मामूली रुप से घायल रामचंद्र व धर्मेंद्र कुमार का एक निजी अस्पताल में उपचार कराकर घर भेज दिया गया शेष तीन घायलों को उपचार हेतु चोपन सीएचसी भेज दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई।




