Sonbhadra news : दो पिकअप से सात भैंस-भैंसा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
खाड़पाथर स्थित ग्रीनलैंड स्कूल रोड पर पुलिस ने दो पिकअप वाहनों में क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाए जा रहे सात भैंस-भैंसा बरामद किए।

sonbhadra
7:10 PM, September 13, 2026
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित ग्रीनलैंड स्कूल रोड पर पुलिस ने दो पिकअप वाहनों में क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाए जा रहे सात भैंस-भैंसा बरामद किए। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। दोनों पिकअप वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया।
चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम पुलिस ने वाहनों की जांच की। एक पिकअप में चार और दूसरे में तीन पशु रस्सियों से बंधे मिले। पुलिस ने पशुओं को कब्जे में लेकर चारा-पानी की व्यवस्था कराई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अल्ताफ निवासी भरेहठा, चुनार, मीरजापुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी सोनू वर्मा के साथ पशुओं को खरीदकर व्यापारियों को बेचता था। पुलिस के पहुंचने पर सोनू फरार हो गया। वाहनों के कागजात भी नहीं दिखाए गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।




