Sonbhadra News : निपटा लें जरूरी काम! कल 7 घण्टे आधे शहर की रहेगी बिजली गुल
जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज नगर में कल रविवार को पोल सिफ्टिंग और सुधार कार्य के चलते नगर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखेगी। ऐसे में लोगों को जरूरी काम...

sonbhadra
10:33 PM, March 22, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज नगर में कल रविवार को पोल सिफ्टिंग और सुधार कार्य के चलते नगर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखेगी। ऐसे में लोगों को जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी गई है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
अधिशासी अभियंता ए0के0 सिंह ने बताया कि "33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र हाईडिल से निर्गत 11 के०वी० फीडर सवेरा, मेन मार्केट फीडर एवं ब्रह्मनगर फीडर पर पोल सिफ्टिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है जिसके कारण विकास नगर, नई बस्ती, मेन मार्केट सहित आधे नगर की विद्युत आपूर्ति 23 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी।"
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि "विद्युत उपभोक्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि विद्युत आपूर्ति हेतु निर्धारित शेड्यूल में पानी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करलें एवं विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण कार्य में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।"
नोट : रॉबर्ट्सगंज नगर में रविवार क़ो होने वाली इस बिजली कटौती से आमजन को परेशानी ना हो इसलिए Janpad News Live अपने सभी प्रिय पाठकों को सलाह देता है कि वो अपने उपकरणों को चार्ज करके रखें और आज होने वाली बिजली कटौती के लिए तैयार रहें। अधिक खबरों के लिए देखते और पढ़ते रहिए Janpad News Live




