Sonbhadra News : अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी
वही अज्ञात मानसिक विक्षिप्त महिला का शरीर आधा से ज्यादा सड गल गया है और कीडे पड़े होने के साथ ही शव बहुत ही दुर्गंध देर रहा है ।

sonbhadra
6:44 PM, October 5, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला भक्सीहवा में एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त अधेड़ महिला के सडी गली किडे़ पड़े हुए व बदबू देता शव मिला।
सोमवार की शाम को मिली जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के टोला भक्सीहवा में एक अज्ञात मानसिक विक्षिप्त अधेड़ महिला लगभग बीस दिनों पहले कही अन्य जगह से भटकर कोटा के टोला भक्सीहवा में आ गई थी, जो गांव के आसपास में घुमकर मांगकर खाती थी, जिसका शव नग्न अवस्था में मिला । वही अज्ञात मानसिक विक्षिप्त महिला का शरीर आधा से ज्यादा सड गल गया है और कीडे पड़े होने के साथ ही शव बहुत ही दुर्गंध देर रहा है।
जिसको प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना चोपन पुलिस को दी गई। वही सूचना पाकर मौके पर चोपन थाना की पुलिस पहुंच रही हैं।




