Sonbhadra News : अज्ञात विछिप्त महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
चोपन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी ।
sonbhadra
9:41 PM, August 10, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मालोघाट स्थिति टैंक प्लांट के समीप एक अज्ञात विछिप्त महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित आर एन सिंह टैंक प्लांट के समीप रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ था। स्थानीयों ने जिसकी सूचना चोपन थाना को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चोपन थाना क्षेत्रीय दरोगा मेराज खान अपने सहयोगियों एवं महिला कांस्टेबल जोहरा बेगम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गए। मौके पर पिआरवी पुलिस भी मौजूद रही। वही टैंक प्लांट के कर्मचारी ने बताया कि यह विछिप्त महिला कल से देखी गई है, इसके साथ एक और बीमार महिला थी जो चली गई और यह यही पड़ी रही।




