Sonbhadra News : अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलुओं से कर रही जांच
ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित पानी टंकी के पास एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस
sonbhadra
7:45 PM, January 23, 2025
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित पानी टंकी के पास एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
घटना के सम्बंध में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि 24 से 25 साल की एक अज्ञात युवती का शव मिला है। लोगों की माने तो युवती 2-3 दिन से क्षेत्र में घूमती नज़र आई थी। गुरुवार दोपहर में युवती का शव मिला है। इसके हाथ पर माला सुदामा लिखा हुआ है। प्रथम दृष्टियां युवती के साथ कोई ऐसी घटना नहीं दिखाई दी कि जिससे मौत का कारण संदिग्ध लगे या कोई अपराध किया गया हो। लोगों ने बताया कि यह शराब पी हुई थी, हो सकता है उसी के कारण बेहोशी की हालत में गिर गई हो। आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलासा हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है । फिलहाल युवती की शिनाख्त कराई जा रही है। साथ ही महिला के साथ जो दो व्यक्ति दिखे थे उस बिंदु पर भी जांच की जाएगी।




