Sonbhadra News : पुलिया के नीचे पानी में शव मिलने से मची सनसनी
वैनी बाजार में चनोखर पुलिया के पास देशी, अंग्रेजी, बियर की दुकान है बगल में पुलिया निचे पानी में मंगलवार को भोर में शव देखने से सनसनी मच गई

sonbhadra
8:03 AM, August 27, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी । रायपुर थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगंज - खलियारी मार्ग पर वैनी बाजार में चनोखर पुलिया के पास देशी, अंग्रेजी, बियर की दुकान के बगल में पुलिया निचे पानी में मंगलवार को भोर में शव देखने से सनसनी मच गई। देखते - देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे रायपुर थाना प्रभारी ने शव को बाहर निकालवाया जहां शव कि शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष पैंट शर्ट पहना हुआ उसके जेब में बाईक की चाभी मीली है शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।




