Sonbhadra News : साउडीह के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
आसपास के ग्रामीण चरवाहे अपनी गाय बकरी चरा रहे थे कि जंगल की तरफ से दुर्गंध आ रही थी, चरवाहे ने पास जाकर देखा गया तो साड़ी पहनी हुई करीब 30 से 35 वर्ष की एक महिला का शव झाड़ियां में पड़ा था ।

sonbhadra
3:53 PM, September 26, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत साउडीह के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला की शिनाख्त व घटना की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर में हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह के रेणुकूट हाथीनाला मार्ग से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर जंगल स्थित झाड़ियों में एक अज्ञात महिला की शव को गांव के गाय बकरी चरवाहे द्वारा देखा गया । जिसके उपरांत चरवाहों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी, जहां सूचना पाकर हथवानी गांव के प्रधान आंनद कुमार यादव ने हाथीनाला थाना की पुलिस को उक्त मामले की सूचना देते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए और शिनाख्त में जुट गए।
हथवानी ग्राम प्रधान आनंद कुमार यादव ने बताया कि आसपास के ग्रामीण चरवाहे अपनी गाय बकरी चरा रहे थे कि जंगल की तरफ से दुर्गंध आ रही थी, चरवाहे ने पास जाकर देखा गया तो साड़ी पहनी हुई करीब 30 से 35 वर्ष की एक महिला का शव झाड़ियां में पड़ा था । सूचना पर पहुंची पुलिस महिला की शिनाख्त व घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है ।




