Sonbhadra News : "राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस" पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
नेशनल प्रोग्राम फॉर क्लाईमेट चेंज एण्ड ह्यूमन हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत आज "National Pollution Control Day" पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में गोष्ठी.

sonbhadra
6:50 PM, December 7, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नेशनल प्रोग्राम फॉर क्लाईमेट चेंज एण्ड ह्यूमन हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत आज "National Pollution Control Day" पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में गोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल एनपीसीसीएचएच डॉ0 प्रेमनाथ ने करते हुए बताया कि "प्रदूषण दुनिया भर में एक बडी समस्या है और भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार हर साल दुनिया भर में वायु प्रदूषण के कारण लगभग 7 मिलियन लोग मरते है। प्रदूषण के लिए कई कारक जिम्मेदार है जैसे- ध्वनि प्रदूषण, कचरा जलाना, पटाखें फोडना, बम विस्फोट, गैस रिसाव आदि। वायु प्रदूषण को कई प्रकार से रोका जा सकता है जैसे - रोजाना कार से ट्रैवल करने के बजाय सार्वजनिक वाहन, बस आदि का प्रयोग करें, जिससे वायू प्रदूषण कम होगा। अपने आस-पास पौधे लगाए जा सकते है कूडे को कूडादान में ही डाले। घर के आस-पास कूडा न जलायें। बच्चो को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताएं। किसानों को पराली आदि न जलाने के बारे में बताया।"
तपश्चात पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने पर बच्चों क़ो प्रशस्थि पत्र वितरण किया गया साथ ही बच्चों क़ो प्रदुषण नहीं फैलाने के लिए शपथ दिलायी गयी।
इस दौरान फाइनेन्स कम लॉजिस्टिक कंसल्टेंट एनसीडी राहुल कुमार कन्नौजिया, जिला डाटा मैनेजर आईडीएसपी आशीष कुमार सिंह, राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं आरएसएम इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।




