Sonbhadra News : पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी एवं वृक्षारोपण का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस पर संत नगर सोनभद्र में एकल अभियान गतिविधि विभाग, जागरण शिक्षा राष्ट्र सेविका समिति सोनभद्र, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सोनभद्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गोष्ठी एवं वृक्षारोप

sonbhadra
10:37 PM, June 5, 2026
सोनभद्र । विश्व पर्यावरण दिवस पर संत नगर सोनभद्र में एकल अभियान गतिविधि विभाग, जागरण शिक्षा राष्ट्र सेविका समिति सोनभद्र, जिला पर्यावरण संरक्षण गतिविधि सोनभद्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गोष्ठी एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया । जिसमें पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पानी प्लास्टिक कचरा प्रबंधन ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया ।
गोष्ठी में प्रमुख रूप से एकल अभियान सोनभद्र विभाग के अध्यक्ष नीरज सिंह, राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहीका चित्रा जालान एवं नगर कार्यवाहीका प्रियंका चौबे एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक विनोद जालान आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एकल अभियान के जिला संगठन मंत्री रमेश ने किया । गोष्ठी में नगर के प्रबुद्ध एवं गणमान्य जन तथा मातृ शक्तियां उपस्थिति रही।




