Sonbhadra news : अज्ञात वाहन की टक्कर से अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की मौत, शव की नही हो सकी पहचान
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

sonbhadra
11:14 AM, October 23, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी मुख्य मार्ग पर डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के समीप शुक्रवार की भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अर्धविक्षिप्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर लोगो ने डायल 112 पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष, रंग गेहुँआ और लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है। उसने नीली शर्ट, मटमैली गंजी और काला लोअर पहन रखा था। उसके शरीर पर फटी जींस भी थी तथा गले में रंग-बिरंगी माला थी। पुलिस ने मृतक की सेनाक्त करने में जुटी रही।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बहुत दिनों से यही आसपास के क्षेत्र में मांग कर अपना जीवन यापन करता था और लगभग तीन वर्षों से यही झोपड़ी में रहता था।




