जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि "‘स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के मूल एवं स्थायी निवासियों में से विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों का चयन कर उन्हें सोमनाथ धाम की यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग समूहों से एक-एक व्यक्ति का चयन किया जाएगा। चयन के लिए जिन समूहों को शामिल किया गया है, उनमें शॉपकीपर्स, हाकर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, मार्केट एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, गिग वर्कर्स, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, यंग प्रोफेशनल्स, एमबीए छात्र, कॉरपोरेट क्षेत्र के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, कर्मचारी, स्टार्टअप के सीईओ (उम्र 40 वर्ष से कम), सीनियर सिटीजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कर्मचारी, वॉलंटियर युवा विजेता, नॉन-टेक्निकल क्षेत्र के सफल व्यक्ति, अखाड़ा, शिव मंदिर एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के सदस्य, सीमावर्ती गांवों के निवासी, कलाकार, पोस्टमैन, रेलवे स्टाफ, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर सहित अन्य सेवा क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं।