Sonbhadra News : गणेश पूजा समिति द्वारा खिचड़ी वितरण का दूसरा शनिवार
गणेश पुजा समिति चुर्क बाजार द्वारा प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया है जिसमें दूसरा शनिवार को प्रसाद वितरण किया गया ।

sonbhadra
9:10 PM, January 24, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । गणेश पुजा समिति चुर्क बाजार द्वारा प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी वितरण का आयोजन किया गया है जिसमें दूसरा शनिवार को प्रसाद वितरण किया गया । लोगों ने इसकी चर्चा और नई पहल पर गणेश पूजा समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया और लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी कहा शनिवार को खिचड़ी का वितरण किया गया।
गणेश पुजा समिति चुर्क बाजार के सम्मानित सदस्यो द्वारा चुर्क बाजार में खिचड़ी भोग का वितरण किया। खिचड़ी भोग वितरण का शुभारंभ पूजा कमेटी के संरक्षक द्वारा किया गया। जिसमें बच्चों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग भी इसमें शामिल हुए। मौके पर देवेश मिश्रा ज्योतिष आचार्य, मनीष मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, जयराम वर्मा,दीपचंद महतो, प्रशांत सिंह, अंशुखत्री, राजन गुप्ता, सूरज चंद्रवंशी,स्वदीप श्रीवास्तव, अमित चौरसिया,संदीप कुमार,शुभम गुप्ता,अजय सिंह,विवेक गुप्ता,अमन मोदनवाल,अशफाक कुरैशी, जितेंद्र कुमार इत्यादि सहयोगी मौजूद रहे।




