Sonbhadra News :एसडीएम ने लिया छठ घाटों का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
।सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। उसी क्रम में आज सोमवार को एसडीएम निखिल यादव ने दुद्धी सहित विभिन्न घाटों का जायजा लिया।उन्होंने सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के साथ प्राचीन

छठ घाट का जायजा लेते एसडीएम निखिल यादव एवं सीओ पीएस चंदेल
sonbhadra
6:26 PM, November 4, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। उसी क्रम में आज सोमवार को एसडीएम निखिल यादव ने दुद्धी सहित विभिन्न घाटों का जायजा लिया।उन्होंने सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के साथ प्राचीन शिवाजी तालाब, लउवा नदी छठ घाट, बीडर, रजखड़ सहित अन्य छठ घाटों की व्यवस्थाओ का जायजा लिया। प्राचीन शिवाजी तालाब की व्यवस्थाओं के मद्देनजर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान संबंधितो को छठ घाट की समुचित साफ -सफाई सहित पंडाल आदि व्यवस्थाओ को लेकर निर्देश दिए।इसके अलावा छठ घाटों पर समुचित लाइट की व्यवस्था तथा बैठक व्यवस्था एवं आने -जाने वालों सहित पार्किंग की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।एसडीएम निखिल यादव ने बताया कि छठ पूजा के मद्देनजर सोमवार को विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश किए गए हैं। बताया कि छठ घाटों पर समुचित साफ -सफाई एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर संबंधितो को निर्देशित कर दिए गए हैं ताकि छठ व्रतधारी महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।




