Sonbhadra News : भारी बरसात के बीच एसडीएम घोरावल ने लोगों को किया जागरूक
एसडीएम विशाल कुमार ने जनमानस को जागरूक करते हुए कहा कि लगातार वर्षा के कारण पुराने एवं जर्जर मकानों के गिरने, पेड़ों के गिरने, जलभराव तथा अन्य वर्षाजनित दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए सावधान रहें

sonbhadra
6:55 PM, September 26, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात से जन जीवन बहुत प्रभावित हो गया है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। शनिवार की शाम एसडीएम विशाल कुमार, नायब तहसीलदार तिवारी विदित कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय, लेखपाल की टीम घोरावल नगर में लोगों को जागरूक की है। एसडीएम विशाल कुमार ने जनमानस को जागरूक करते हुए कहा कि लगातार वर्षा के कारण पुराने एवं जर्जर मकानों के गिरने, पेड़ों के गिरने, जलभराव तथा अन्य वर्षाजनित दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए सभी लोग सावधानी बरतें। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान, लेखपाल, सचिव, पंचायत सहायक एवं अन्य फील्ड कर्मियों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगरीय क्षेत्रों में भी संबंधित निकायों एवं फील्ड टीमों के माध्यम से नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।




