Sonbhadra news : अवैध बालू लद्दे टिप्पर को एसडीएम ने पकड़ा,किया पुलिस के हवाले
कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।

sonbhadra
7:45 PM, September 7, 2026
राजा (संवाददाता)
-- अवैध गिट्टी-बालू व सोलिंग पत्थर के परिवहन में लगे वाहन चालकों में मचा हड़कंप
दुद्धी, (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने राजखड़ मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे बालू लदे एक टिप्पर को रोककर चालक से वाहन में लदी बालू के संबंध में आवश्यक अभिलेख मांगे। चालक द्वारा मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
इस पर एसडीएम ने तत्काल स्थानीय पुलिस को वाहन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर थाना दुद्धी में सीज कर दिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि राजखड़ रोड पर अवैध बालू लदा एक टिप्पर पकड़ा गया है, जिसे थाना दुद्धी में सीज कराया गया है। पकड़े गए वाहन का नंबर UP 64 BT 1358 बताया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से गिट्टी, बालू और सोलिंग पत्थर का परिवहन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति है।




