Sonbhadra news : तेलगुड़वा तिराहे पर ट्रक से भिड़ी SDFO की बोलेरो, चार लोग सुरक्षित
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा तिराहे पर सोमवार शाम करीब सवा चार बजे अचानक मुड़े ट्रक के पीछे वन विभाग की बोलेरो जा भिड़ी।

sonbhadra
5:55 PM, August 17, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा तिराहे पर सोमवार शाम करीब सवा चार बजे अचानक मुड़े ट्रक के पीछे वन विभाग की बोलेरो जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार एसडीएफओ मनोज कुमार समेत चार लोग सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सभी को वाहन से बाहर निकाला। घटना के बाद ट्रक चालक और वन विभाग के बीच बातचीत चलती रही। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई थी।




