Sonbhadra News : अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सिंदुरिया पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी । बताया जा रहा है कि मृतक पंकज गिरी दोनों पैर से विकलांग था ।

घटना के बाद चोपन अस्पताल में जुटी भीड़
sonbhadra
9:38 PM, January 8, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । सिंदुरिया पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी । बताया जा रहा है कि मृतक पंकज गिरी (35) वर्ष पुत्र सुरेश गिरी निवासी गोठानी सिंदुरिया दोनों पैर से विकलांग था । पंकज किसी काम से अपने स्कूटी से चोपन की तरफ ज रहा था । रेणु पुल के पहले विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे पंकज की मौके पर ही मौत हो गयी । स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चोपन पुलिस को दी । मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने तत्काल पंकज को हॉस्पिटल भेजवाया, जहां डॉक्टर अभय कुमार ने देखते ही मृत्य घोषित कर दिया । जिसके बाद चोपन पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है ।




