Sonbhadra News : कार से टकराया स्कूटी सवार युवक, मौत
बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी गांव के समीप कटबंधवा मोड़ पर रविवार को एक स्कूटी सवार युवक सामने आ रही इनोवा कार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी ।

sonbhadra
8:10 PM, August 24, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी गांव के समीप कटबंधवा मोड़ पर रविवार को एक स्कूटी सवार युवक श्रीराम 28 वर्ष पुत्र रामनाथ निवासी बकरीहवां सामने आ रही इनोवा कार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके लोगों की भीड़ लग गई। इनोवा कार चालक की मदद से घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डा० संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।बताया गया कि घायल युवक रासपहरी गांव स्थित अपने मौसी के घर आया था वहीं से वापस घर बकरीहवां जा रहा था कि कठबंधवा के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संदर्भ में जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।




