Sonbhadra News : मिशन शक्ति के तहत निकाली स्कूटी रैली, गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश
आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने नवरात्र पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन चुर्क से स्कूटी.....

हरि झंडी दिखाकर स्कूटी रैली को रवाना करती सीओ यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी.....
sonbhadra
5:22 PM, March 26, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने नवरात्र पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन चुर्क से स्कूटी रैली को मिशन शक्ति प्रभारी/सीओ यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से चुर्क तिराहा होते हुए चुर्कराबर्ट्सगंज रोड, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन रोड सड़क होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शहर में महिला सुरक्षा से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
वहीं सीओ यातयात डॉ0 चारु द्विवेदी ने कहा कि "महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध का एक प्रमुख कारण अशिक्षा है। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी। महिला बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ किया जाएगा और एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक थाने पर महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड और 1090, 181, 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं को एकीकृत किया गया है ताकि महिलाओं को एक ही स्थान पर त्वरित सहायता मिल सके।"




