Sonbhadra news : भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को 26 सितंबर 2026 को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

sonbhadra
9:10 PM, September 25, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जनपद में भारी वर्षा, अत्यधिक जल जमाव एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को 26 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 26 सितंबर को बंद रहेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भारी बारिश, जलभराव और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।




