Sonbhadra news : विद्यालय का सोलर वाटर पम्प खराब पेयजल की हो रही समस्या
म्योरपुर स्थानीय विकास खंड के गड़िया गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे लगा सोलर वाटर पंप 20 दिनों से खराब है। इससे स्कूली बच्चों को पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।

sonbhadra
3:39 PM, September 21, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड के गड़िया गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे लगा सोलर वाटर पंप 20 दिनों से खराब है। इससे स्कूली बच्चों को पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका।पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़िया में सोलर पंप से शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाती है।पिछले बीस दिनों से सोलर वाटर पंप खराब हो जाने से पानी की किल्लत बढ़ गई है। इसके चलते स्कूली बच्चे हैंडपंप से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर हैं। इससे बच्चों में बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। मनीष यादव, अरुण कुमार,गुलाब केवट, विनय कुमार, आशीष कुमार, रामेश्वर बैगा आदि ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सोलर वाटर पंप बनाने की मांग की है।




