Sonbhadra News: "मिशन शक्ति"फेज 5 के द्वितीय चरण में स्कूली छात्राओं को किया जागरूक
महुली स्थित शिवम इंटरमीडिएट कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

सोनभद्र
5:03 PM, August 13, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज महुली में बालिकाओं को आत्मसुरक्षा, तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090,1076,1098,102,108,181,112, साइबर अपराध हेल्प लाइन नम्बर 1930 तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही बिभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, बालश्रम, बाल विवाह घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
इसी क्रम में महुली में एंटी रोमियो की चेकिंग कर चार व्यक्तियों को मौके पर हिदायत देकर छोड़ा गया । इस मौके पर विंढमगंज थाने के उपनिरीक्षक रामधनी सिंह,आरक्षी फिरोज अहमद,आरक्षी अखंड प्रताप यादव व महिला कांस्टेबल रिया यादव ,विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह, बड़े बाबू अवध नारायण यादव,सुमन्त चौबे,देवेन्द्र कुमार, शिक्षिका आकांक्षा, श्वेता कमल रानी समेत समस्त स्टाफ़ मौजूद रहे।




