Sonbhadra News : 'स्कूल चलो अभियान' रैली, ओबरा से चोपन तक निकाली गई, बच्चों के नामांकन पर जोर

स्कूल चलो अभियान' के तहत एक ब्लॉक स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में यह रैली ओबरा के बिल्ली गांव, वीआईपी रोड और डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए.

news-img

sonbhadra

6:03 PM, April 6, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता) 

चोपन (सोनभद्र)। 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक ब्लॉक स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में यह रैली ओबरा के बिल्ली गांव, वीआईपी रोड और डिग्री कॉलेज चौराहे से होते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पर समाप्त हुई। रैली का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा ने किया। इस रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, खैरटियां, कोठा टोला, तथा प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी, भलुआ टोला, बिल्ली प्रथम, खैरटिया सहित विभिन्न विद्यालयों के 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। रैली को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय से अपील की कि वे अपने 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराएं।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विद्यालयों में कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनमें निःशुल्क यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा, स्वेटर के लिए डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये भेजना, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, मध्याह्न भोजन, सक्रिय पुस्तकालय, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए बाल वाटिका और स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम शामिल हैं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी चोपन ने बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने पर जोर दिया। उन्होंने आंगनवाड़ी/बाल वाटिका, दीक्षा ऐप, मीना मंच और बाल संसद के महत्व पर भी प्रकाश डाला। राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्या सागर ने मदर ओरिएंटेशन, इको क्लब और दीक्षा कोर्स के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में 39 वर्षों की सफल सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षक सरफराज अहमद खां का विदाई और सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। सह शिक्षकों ने सरफराज अहमद खां की निर्बाध सेवा की सराहना की। 'स्कूल चलो अभियान' और विदाई समारोह में संत जेवियर पब्लिक स्कूल डाला के प्रबंधक जितेंद्र यादव, एआरपी ज्ञान प्रकाश, प्रशांत अवस्थी, वंशदीप सिंह, वरिष्ठ संकुल शिक्षक अजीत सिंह, रुद्र प्रसाद मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, अनिरुद्ध यादव, सुनील वर्मा, इंद्रदेव सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, सुरेश राम, रामाशंकर, मैनेजर प्रसाद, रजनी प्रजापति सहित सभी संकुल शिक्षक मौजूद रहे। विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाएं अंजू जायसवाल, शीलावती यादव, सविता यादव, सीमा सिंह, मीरा सिंह और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुमन सिंह और आनंद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.