इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की अवधारणा को मजबूत करने हेतु मीडिया बन्धु अपने महत्वपूर्ण सुझाव क्यू0आर0 कोड को स्कैन करके दें, जिससे कि दिये गये सुझाव पर डेवलपमेन्ट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 12 सेक्टर चिन्हित किये गये हैं, जिन सेक्टरों में सभी के महत्वपूर्ण सुझाव मांगे गये हैं, जिनमें पर्यटन सेक्टर, नगर एवं ग्राम्य विकास सेक्टर, अवस्थापना सेक्टर, संतुलित विकास सेक्टर, समाज कल्याण सेक्टर, स्वास्थ्य केक्टर और शिक्षा सेक्टर प्रमुख है, सुरक्षा एवं सुशासन सेक्टर भी हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाये, सी0एस0आर0 मद के माध्यम से औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बगल बसे गांवों को शत-प्रतिशत विकसित करने का कार्य किया जाये, उन्होंने कहा कि सलखन फासिल्स पार्क को यूनेस्को की साइड पर दर्ज होने पर जनपद का नाम देश ही नहीं विश्व स्तर पर जनपद की पहचान होगी।"