Sonbhadra News : सतचंडी महायज्ञ रामकथा में 98 कन्याओं का सामूहिक विवाह के साथ हुआ भव्य समापन
नौ दिन तक चलने वाले सतचंडी महायज्ञ रामकथा का आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 98 कन्याओं के विवाह एवं विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ।

sonbhadra
6:28 PM, January 30, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र)। नौ दिन तक चलने वाले सतचंडी महायज्ञ रामकथा का आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 98 कन्याओं के विवाह एवं विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। शतचंडी महायज्ञ में प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ लगातार 9 दिन तक दिन में प्रशिद्ध कथावाचिका कनक पांडेय द्वारा कथा एवं रात्रि में रासलीला का आनंद श्रद्धालुओं ने लिया वहीं इस महायज्ञ में शुक्रवार को 98 जिसमें दो मुस्लिम जोड़े सामिल रहें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराया गया। विवाह में मुख्य अतिथि सदर विधायक भुपेश चौबे, ब्लाक प्रमुख नगवा आलोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल द्वारा कन्यादान कर वर वधू को आशीर्वाद दिया गया। क्षेत्र में हो रहे सामूहिक विवाह से लोगों में भारी उत्साह रहा । जिसमें वर वधू पक्ष के लोगों के अलावा हजारों लोग विवाह के साक्षी बने । समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ज्ञानेंद्र भदौरिया ने बताया कि सभी वर वधु के जोड़े को शासन द्वारा 60 हजार रू कन्या के खाते में जाएगा एवं 25000 रु का उपहार जिसमें कुकर, पंखा और कुछ गहनें भी दिया गया,। वही विवाह के बाद भंडारे में हजारों लोगों ने भोजन ग्रहण किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भिखारी बाबा,सर्वजीत सिंह, महेन्द्र सिंह, मनोज जायसवाल, संतोष सिंह, राजेश चौरसिया मुरारी पटेल, देवी सिंह, धीरेन्द्र पटेल अनुपम महेश खरवार सहित रायपुर थाना प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मौजूद रहे।




