Sonbhadra News : परोपकार सेवा समर्पण समिति एवं स्प्रिंकलिंग स्माइल्स रेणुकूट द्वारा साड़ी वितरण संपन्न
रेडिया के पंचाय भवन पर परोपकार सेवा समर्पण समिति द्वारा वृद्ध विकलांग तथा विधवा महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया ।

sonbhadra
2:00 PM, July 26, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र)। रेडिया के पंचाय भवन पर परोपकार सेवा समर्पण समिति द्वारा वृद्ध विकलांग तथा विधवा महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार यादव संस्थापक परोपकार सेवा समर्पण समिति की भूमिका सराहनीय रही उनके द्वारा यह परोपकार का कार्य गांव-गांव चलाया जा रहा है ग्राम प्रधान अर्चना गौड़ व जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गौड़ की उपस्थिति में लगभग 200 महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया तथा लंच पैकेट प्रदान किया गया वहीं लायंस क्लब रेणुकूट द्वारा भी बच्चों व असहाय महिलाओं की मदद की गई मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पटवध सुनील सिंह गौड़ मौजूद रहे तथा उन्हें की देखरेख में यह साड़ी वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओबरा विधानसभा अध्यक्ष सपा परमेश्वर यादव लालबर त यादव समेत परोपकार सेवा समिति के रविंद्र सिंह गोपीचंद मौर्य हेमंत लोड़ा सुधीर अग्रवाल कल्पना शुक्ला रामनारायण यादव नीलमणि श्रीवास्तव कीर्ति सिंह महेंद्र नाथ आर्य माधुरी सिंह सहित परोपकार सेवा समर्पण समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे तक चला कथा असहाय व निराश्रित महिलाओं की इस सेवा की सराहना उपस्थित सभी संभ्रांत लोगों ने किया




