Sonbhadra News : सपाइयों ने मशाल जुलुस निकाल की SIR वापस लेने की मांग
आज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में मशाल जुलुस निकाल विपक्ष के नेताओं की रिहाई और SiR वापस लेने की मांग की....

sonbhadra
11:53 PM, August 12, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में मशाल जुलुस निकाल विपक्ष के नेताओं की रिहाई और SiR वापस लेने की मांग की।
इस दौरान सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "भाजपा सरकार में लोकतन्त्र की हत्या की जा रही है। पीडीए समाज के वोट को लुटा जा रहा है। "चुनाव आयोग पर पहली बार उंगली नहीं उठ रही है, कई बार उंगली उठ चुकी है। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी सरकार ने मिलकर के अधिकारियों के सहारे वोट की लूट की।"
सपा नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रम्ह सिंह ने कहा कि "भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है।"
पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि "भाजपा सरकार केवल विपक्ष को दबा रही हैं जबकि विपक्ष की बातों को सरकार को सुनना चाहिए।"
इस मौके पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृपा शंकर चौहान, मुन्ना कुशवाहा, जुनैद अंसारी, सपा नेता लालू यादव, सागर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




