Sonbhadra News : बढ़ते महिला अपराध और गिरती क़ानून व्यवस्था के विरुद्ध सपाइयों ने किया प्रदर्शन
आज सपा कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में नगर के आरटीएस चौक पर प्रदेश में गिरती क़ानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया.....

नगर के आरटीएस चौक पर प्रदर्शन करते सपाई.......
sonbhadra
4:00 PM, October 5, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज सपा कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में नगर के आरटीएस चौक पर प्रदेश में गिरती क़ानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस दौराम भाजपा पर तंज कसाते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिला सुरक्षा और दलितों पर बढ़ते अत्याचार को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे हैं। महिलाओं के साथ अपराध में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में प्रदेश में सर्वाधिक 66381 मामले दर्ज किए गए हैं। भाजपा सरकार का एंटी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है। भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को चौपट कर दिया। सरकार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। 2027 में जनता भाजपा के झूठ का अंत कर देगी।"
वहीं सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि "जनपद सोनभद्र में लगातार हो रही चोरियों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।"
पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, छोटे लाल भारती, बचाउ बियार, राजकुमार चौहान, जुनैद अंसारी, भोले गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, विवेक सिंह, सुराली पनिका, रमेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




