Sonbhadra News : सपाईयों ने सादगी से मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती
आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान छत्रपति शाहूजी महाराज पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया.....

sonbhadra
1:25 PM, June 26, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव की अध्यक्षता में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान छत्रपति शाहूजी महाराज पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
वहीं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि "छत्रपति शाहूजी महाराज जिन्हें राजर्षि शाहू महाराज के नाम से भी जाना जाता है। कोल्हापुर रियासत के एक महान शासक थे जो अपने सामाजिक सुधारो के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म 26 जून 1874 में हुआ था। वह ग्रामीण और निम्न जाति के लोगों के लिए काम करने वाले एक समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में जो क्रांतिकारी कार्य किया उसके लिए वह इतिहास में हमेशा याद किए जाते हैं। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सदन तक आवाज बुलंद करने का काम कर रहे हैं।"
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, कामरान खान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फारूक अली जिलानी, दीनानाथ अग्रवाल, विनोद यादव, विष्णु कुशवाहा, जब्बार खान सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।