Sonbhadra News : ओबरा थाने पर समाधान दिवस आयोजित, डीएम व एसपी ने सुनी समस्या
ओबरा में "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम-एसपी ने थाना ओबरा पर फरियादियों की समस्याओं को सुना ।

sonbhadra
9:00 PM, August 10, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र व डॉ० यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ओबरा पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा सम्बन्धित थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।




